Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

भूकंप के झटकों से थर्राया ये देश, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4000 के पार, देखें तबाही की भयनाक तस्वीरें

October 10, 2023

भूकंप के झटकों से थर्राया ये देश, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4000 के पार, देखें तबाही की भयनाक तस्वीरें

हेरातः पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात और पड़ोसी प्रांतों में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4000 के पार हो चुकी है। यह जानकारी हेरात के अधिकारियों ने दी हैं। हेरात मे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक, मावलावी मूसा अशरी ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र हेरात का जांडा जान जिला है, जहां 13 गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

पढ़ें बड़ी खबरें : Maa Vaishno Devi की यात्रा हुई आसान, कुछ मिनटों में होगा घंटों का सफर, इस रूट को करें फॉलो

इससे पहले राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता मुल्ला जनान शाक ने कहा था कि भूकंप में 9,200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, शनिवार को अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया और दो झटके महसूस किए गए। भूकंप का पहला झटका स्थानीय समयानुसार लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर आया।

पढ़ें बड़ी खबरें : Goa घूमने वालों के लिए खुशखबरी, अब Beach पर मिलेगा ये खास फूड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें