Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रबड़ उत्पादक देशों की बैठक में क्षेत्र के मशीनीकरण, पर्यावरणीय समस्याओं पर चर्चा

October 9, 2023

रबड़ उत्पादक देशों की बैठक में क्षेत्र के मशीनीकरण, पर्यावरणीय समस्याओं पर चर्चा

गुवाहाटी: प्राकृतिक रबड़ उत्पादक देशों ने इस क्षेत्र के मशीनीकरण, बढ़ी हुई श्रम लागत और पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान जैसे मुद्दों से निपटने के लिए सोमवार को यहां एक बैठक में चर्चा की।एक बयान में कहा गया कि प्राकृतिक रबड़ उत्पादक देशों के संघ (एएनआरपीसी) की वार्षकि बैठक में कोविड महामारी के बाद वर्तमान वैश्विक परिदृशय़ और रूस-यूक्रेन युद्ध सहित इस क्षेत्र से संबंधित विषयों पर चर्चा भी की गई। भारत के रबड़ बोर्ड के चेयरमैन सावर धनानिया ने बैठक का उद्घाटन किया, जिसका विषय प्राकृतिक रबड़ उद्योग : 21वीं सदी में चुनौतियां और नीति विकल्प था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनानिया ने कहा कि संघ को साझा मुद्दों की प्राथमिकता तय करनी चाहिए और उचित नीतियां बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रबड़ क्षेत्र का मशीनीकरण, टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, आपूíत श्रृंखला को मजबूत करना और रबड़ की लकड़ी के लिए मूल्यवर्धन की बढ़ावा देना जरूरी है। एएनआरपीसी के चेयरमैन जारोइस्सानी मोहम्मद नूर ने कहा कि संघ का मकसद रबड़ की उत्पादकता में लगातार सुधार करना, लागत कम करना, मूल्यवर्धन करना, सहायक आय के स्नेतों का पता लगाना और रबड़ किसानों की स्थिति में सुधार लाना है।

ये भी पढ़ें: Dubai में अब घर खरीदना हुआ आसान, प्रॉपर्टी और वीजा के लिए जारी किए नए नियम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें