Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के दो आरोपियों ने खाया जहर , एक की मौत

October 9, 2023

पानीपत सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के दो आरोपियों ने खाया जहर , एक की मौत

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में तीन महिलाओं से सामूहिक बलात्कार और एक अन्य महिला की हत्या के आरोपी छह लोगों में से दो ने कथित तौर पर जहर खा लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने पहले कहा था कि यहां एक गांव के फार्महाउस में 20 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी।पुलिस के अनुसार मामले में शिकायतकर्ता ने कहा था कि देर रात चार नकाबपोश व्यक्ति हथियार लेकर जबरन घर में घुसे, तीन महिला मजदूरों के परिवार के सदस्यों को रस्सियों से बांध दिया और नकदी व आभूषण भी लूट लिए और फिर महिलाओं से बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि संदेह है कि जिस स्थान पर सामूहिक बलात्कार किया गया था, उससे लगभग एक किलोमीटर दूर उसी रात एक महिला की हत्या में भी यही गिरोह शामिल था। पानीपत पुलिस के निरीक्षक अंकित नंदल ने सोमवार को बताया कि रविवार को उत्तर प्रदेश के बड़ौत में एक आरोपी ज्योति की कथित तौर पर जहर खाकर मौत हो गई और उसका शव खेतों के पास पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले शनिवार को एक अन्य आरोपी राजीव उर्फ राजू ने भी जहर खा लिया था।

नंदल ने कहा कि फिलहाल उसका मेरठ के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बीस सितंबर को हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामलों की जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक (पानीपत) कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया था। नंदल ने कहा कि चार लोगों – ज्योति, राजीव, जय भगवान और नरेंद्र – की पहचान मुख्य आरोपी के रूप में की गई जबकि दो उनके सहयोगी थे। फार्महाउस घटना के लिए आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और श अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें