Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवरात्रि के 9 दिन करें ये काम, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा अपरम्पार

October 10, 2023

नवरात्रि के 9 दिन करें ये काम, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा अपरम्पार

*माता को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के पुष्प और लाल चुनरी अर्पित करें. इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी और सभी रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

*नवरात्रि पर दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं. सप्तशती का पाठ बिना किसी त्रुटि के होना चाहिए इसलिए पाठ की समाप्ति पर माता रानी से अपनी भूल-चूक की माफी जरूर मांगें. अगर आप पाठ को खुद नहीं कर सकें तो आप किसी पंडित जी से भी करवा सकते है।

*नवरात्रि के नौ दिनों तक गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और जीवन से सभी कष्ट समाप्त होते हैं।

*नवरात्रि पर मां दुर्गा को कमल के पुष्प अर्पित करना बहुत शुभ होता है, इससे मनोकामनाएं पूरी होती है।

*नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में और घर के बाहर स्वास्तिक जरूर बनाएं. इससे नेगेटीव एनर्जी दूर होती है।

*नवरात्रि में मां दुर्गा को कौड़ी अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से सुख-समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद मिलता हैं।

*नवरात्रि में मां दुर्गा के सामने अखंड ज्योति जलाने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर सभी मनोकामाएं पूरी करती हैं।

*नवरात्रि में हवन का विषेष महत्व हैं। हवन के लिए अष्टमी, नवमी या दषमी तिथि को श्रेष्ठ मुहूर्त में हवन सम्पन्न कर सकते है। ऐसा करने से हमारे घर का पूरा वातावरण शुद्ध एवं शांत होकर सभी तरह की नेगेटिव एनर्जी दूर होकर पूरे घर में सुरक्षा चक्र का निर्माण होकर पॉजिटिव रेज क्रिऐट हो जाते है क्योंकि मंत्रों में वो पॉवर, एनर्जी और शक्ति विद्यमान होती है जिससे हमारे घर के वास्तु दोष, उपरी हवा, नजर दोष के साथ-साथ तांत्रिक क्रियाओं का शमन हो जाता है और मां दुर्गा की कृपा दृष्टि बन कर उनका पूर्ण आशीर्वाद मिलता है।

*अष्टमी या नवमी को 2 से 10 वर्ष तक की नौ कन्याओं को भोजन पर आमंत्रित कर उनके चरण धोकर उन्हें भोजन करवाएं और दक्षिणा या कुछ विशेष उपहार देकर उन्हें विदा करें।

*इन साभी चीजों को नवरात्रि के दौरान करने से महाशक्ति, मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त आप पर सदैव बना रहेगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें