Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

विमानन कंपनियों ने युद्ध के चलते Israel आने-जाने वाली उड़ानों पर लगाई रोक 

October 10, 2023

विमानन कंपनियों ने युद्ध के चलते Israel आने-जाने वाली उड़ानों पर लगाई रोक 
वाशिंगटनः इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच प्रमुख विमान कंपनियों ने इजराइल में उड़ानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इजराइल ने गाजा में 1,000 से अधिक हमले किए हैं जबकि फलस्तीनी चरमपंथी भी लगातार रॉकेटों की बौछार कर रहे हैं, जिसके चलते यरूशलम में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में तेल अवीव के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक र्टिमनल के पास धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।
अमेरिकन एयरलाइन्स, यूनाइटेड एयरलाइन्स और डेल्टा एयरलाइन्स ने अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं। कंपनियों ने यह फैसला आतंकवाद और नागरिक अशांति की आशंका का हवाला देते हुए इस क्षेत्र के लिए अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से यात्र परामर्श जारी होने के बाद लिया है। अमेरिकन एयरलाइंस ने शुक्रवार तक तेल अवीव के लिए सेवा निलंबित कर दीं।
कंपनी ने कहा, कि हम सुरक्षा को सवरेपरि रखते हुए स्थिति की निगरानी करना जारी रखेंगे और अपनी उड़ानों को समायोजित करेंगे। यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि उसने शनिवार देर रात और रविवार तड़के तेल अवीव से दो निर्धारित उड़ानों की अनुमति दी और हवाई अड्डे पर मौजूद अपने यात्रियों, चालक दल और कर्मचारी यात्रियों को समायोजित किया। एयरलाइन ने कहा कि हालात में सुधार होने तक तेल अवीव जाने वाली उसकी उड़ानें निलंबित रहेंगी। डेल्टा एयरलाइंस ने कहा कि तेल अवीव जाने वाली उसकी उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें