Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

HDFC AMC के नवनीत मुनोट AMFI के बने नए चेयरमैन

October 11, 2023

HDFC AMC के नवनीत मुनोट AMFI के बने नए चेयरमैन
नई दिल्ली: एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नवनीत मुनोट को एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) का चेयरमैन चुना गया है। उद्योग निकाय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इसके अलावा एम्फी के बोर्ड ने महिंद्रा मैनुलाइफ म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक और सीईओ एंथनी हेरेडिया को अपना वाइस-चेयरमैन चुना है। उद्योग निकाय ने बयान में कहा कि इन्हें सितंबर में आयोजित 28वीं एजीएम (वार्षिक आम बैठक) के बाद एम्फी की हालिया बोर्ड बैठक में चुना गया। नए चेयरमैन और वाइस चेयरमैन 16 अक्टूबर से कार्यभार संभालेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें