Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

भूकंप के तेज झटकों से कांपा यह देश, 5.0 थी तीव्रता…डरकर घरों से सड़कों पर आए लोग

October 11, 2023

भूकंप के तेज झटकों से कांपा यह देश, 5.0 थी तीव्रता…डरकर घरों से सड़कों पर आए लोग

इंटरनेशनल डेस्क: अफगानिस्तान के हेरात में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बुधवार को यह जानकारी दी। भूकंप का केंद्र 34.60 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 62.12 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा सतह से 10 किमी की गहराई पर स्थित था।

 

अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। बता दें कि अफगानिस्तान में बीते शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप में अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस आपदा से सैंकड़ों घर तबाह हो गए हैं। भूकंप से सबसे ज्यादा हेरात प्रांत प्रभावित हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें