Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कूल वार्डन की हत्या में निचली अदालत से बरी हुए BJP MLA एसबीपी मेहता को झारखंड HC का नोटिसc

October 11, 2023

स्कूल वार्डन की हत्या में निचली अदालत से बरी हुए BJP MLA एसबीपी मेहता को झारखंड HC का नोटिसc

रांची: रांची स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल की वार्डन की हत्या के मामले में निचली अदालत से बरी हो चुके भाजपा के विधायक शशिभूषण प्रसाद मेहता की परेशानियां एक बार फिर बढ़ सकती हैं। निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने मेहता सहित एफआईआर में आरोपी रहे सभी छह लोगों को नोटिस जारी किया है।

अदालत इस मामले में 29 नवंबर को सुनवाई करेगी। रांची के चुटिया स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल की वार्डन सुचित्र मिश्र की हत्या 11 मई 2012 को हुई थी। हत्या का आरोप स्कूल के डायरेक्टर रहे एसबीपी मेहता सहित छह लोगों पर लगा था। रांची की सिविल कोर्ट ने मामले की लंबी सुनवाई के बाद वर्ष 2019 में मेहता सहित कांड के सभी आरोपियों को निदरेष करार देते हुए बरी कर दिया था। इसके बाद मेहता वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पांकी क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए।

इस मामले में अब मृतका सुचित्र मिश्र के भाई गोविंद पांडेय ने हाईकोर्ट में एक्वीटल याचिका दायर की है, जिसपर आज जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने सुनवाई की। उन्होंने एफआईआर में आरोपी रहे सभी आरोपियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बता दें कि इस बहुचर्चति हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दावा किया था कि मेहता ने अपने छह साथियों के साथ मिलकर सुचित्र की हत्या की, ताकि वह उसके साथ वर्षों से चले आ रहे रिश्ते से छुटकारा पा सके।

तत्कालीन एसएसपी साकेत कुमार सिंह ने दावा किया था कि मेहता ने सुचित्र के साथ अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए यह कदम उठाया। सुचित्र मिश्र जब उस पर शादी के लिए दबाव डालने लगी, तो उसने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। इसके बाद उसने योजना बनाई और इसमें कुछ लोगों को शामिल किया। ये वो लोग थे, जिन्हें उसने अपने स्कूल में नौकरी देने का वादा किया था। ये सभी पलामू से थे। एसएसपी के मुताबिक, मेहता ने अपनी तरफ से फुल प्रूफ प्लान बनाया और इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें