Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘तो मैं कब का छोड़ देता फिल्में ‘…आमिर खान का छलका दर्द, जानिए क्यों कही यह बात

October 11, 2023

‘तो मैं कब का छोड़ देता फिल्में ‘…आमिर खान का छलका दर्द, जानिए क्यों कही यह बात

एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेता आमिर खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की जिसमें उनके दिल का दर्द भी छलका। आमिर खान ने कहा कि अगर उनके बच्चे नहीं होते तो उन्होंने फिल्म बनाना छोड़ दिया होता क्योंकि वह अपने परिवार और प्रियजनों के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता पाने के कारण खुद से “नाराज और चिढ़” महसूस करने लगे थे।

 

खान ने कहा कि लगभग ढाई साल पहले उन्हें एहसास हुआ कि सिनेमा के प्रति उनका जुनून उनके जीवन पर हावी हो गया है, जिसमें बच्चों-जुनैद खान, आइरा खान और आजाद राव खान के साथ उनका रिश्ते पर असर पड़ रहा था क्योंकि वह उनको समय नहीं दे पा रहे थे। आमिर खान ने बताया कि मेरा बेटा जुनैद आज 30 साल का हो गया है। आज वो खुद अपने पैरों पर खड़ा है। जुनैद अपनी फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहा है, लेकिन मैं कभी भी जुनैद और आयरा को बचपन में ज्यादा समय नहीं दे पाया। आज मुझे ये सारी बातें महसूस होती हैं।

 

आमिर खान ने यहां तक बताया कि वो खुद एक्टिंग छोड़ देने के लिए भी तैयार हो गए थे’। आमिर खान ने बेटी आइरा की शादी को लेकर भी बात की और कहा, ‘आइरा 3 जनवरी को नूपुर शिखरे के साथ शादी करने वाली हैं। नूपुर मेरे लिए बेटे जैसे हैं, मैं काफी इमोशनल हूं और खुश हूं।’ बता दें कि आमिर खान ने बीते साल ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद ब्रेक का ऐलान किया था।

 

अभिनेता ने कहा था कि वह अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करने के लिए फिल्मों से विराम ले रहे हैं और बच्चों के साथ वक्त गुजारेंगे। हालांकि, इन दिनों आमिर अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने ऐलान किया कि वह ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म से कमबैक करने वाले हैं। इसमें अभिनय के अलावा वह इसे प्रोड्यूस भी करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें