Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्रिज फटने से हुई 6 लोगों की मौत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहें यह गलती, हो जाइये सावधान

October 11, 2023

फ्रिज फटने से हुई 6 लोगों की मौत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहें यह गलती, हो जाइये सावधान

 

नई दिल्ली: जालंधर के एक परिवार में फ्रिज फटने के कारण भयानक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दें कि, घर में रखे फ्रिज में हुए विस्फोट होने से यह दर्दनाक घटना घटीहै। फ्रिज में ब्लास्ट होने के बाद घर में आग लग गई थी। जिसमे इस घटना में मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल थे। फ्रिज के ब्लास्ट होने की खबरें आम नहीं हैं।

शायद ही आपने हाल-फिलहाल ऐसी किसी अन्य घटना के बारे में सुना होगा। मगर यह बात 100 फीसदी सही है कि फ्रिज फट सकता है और बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। आज हम आपको इस बड़े खतरे से बचने के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही इस स्थिति से बचाव के लिए हमें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए :

क्यों फटता है फ्रिज?

फ्रिज के फटने की बात की जाए तो वास्तव में फ्रिज नहीं, फ्रिज का एक पार्ट फटता है। उस पार्ट को कहते हैं कंप्रेसर (Compressor). कंप्रेस फ्रिज के बैक-साइड में लगा होता है। इसमें एक पम्प होता है और एक मोटर लगी होती है। ये मोटर पम्प के जरिए रेफ्रिजरेंट गैस को कॉइल्स में भेजती है।

जैसे ही ये गैस ठंडी होकर तरल पदार्थ अथवा लिक्विड में बदलती है। यह फ्रिज से गर्माहट (हीट) को ग्रहण (शोषित) कर लेती है और अंदर रखी सभी चीजों को ठंडा करती है। आपको बता दें कि, जब यह सामान्य तरीका जब असामान्य हो जाता है तो कंप्रेसर फट जाता है। दरअसल, जब कंप्रेसर जब रेफ्रिजरेंट को लगातार घुमाता है तो फ्रिज का पिछला भाग गर्म होने लगता है।

जब ऐसा होता है तो कंडेसर कॉइल्स (Condenser coils) सिकुड़ने लगती हैं। इनके सिकुड़ने से गैस का रास्ते में बाधा पड़ती है और यह बाहर नहीं निकल पाती। जैसे-जैसे ये कॉइल के अंदर इकट्ठा होने लगती है तो प्रेशर बढ़ने लगता है। एक सीमा के बाद यह प्रेशर खतरनाक विस्फोट का रूप ले लेता है।

क्या सावधानियां बरतें :

1. फ्रिज की आवाज से आपको पता चल जाएगा कि ठीक है या नहीं. यदि कंप्रेसर की एक समान आवाज आप सुनते हैं तो मतलब ठीक है. यदि कंप्रेसर अत्यधिक जोर की आवाज कर रहा है या फिर उसमें से बिलकुल भी आवाज नहीं आ रही तो समझिए कुछ गड़बड़ है।

2. फ्रिज को दीवार के साथ सटाकर न रखें. फ्रिज और दीवार के बीच ठीक-ठाक स्पेस होना चाहिए.

3.यदि फ्रिज के पीछे से ज्यादा हीट आ रही है तो इसे इग्नोर करना ठीक नहीं होगा.

4. यदि फ्रिज अच्छे से चीजों को कूल नहीं कर रही है तो आपको टेक्नीशियन बुला लेना चाहिए.

5. फ्रिज यदि 10 साल से पुराना है तो समय-समय पर उसकी जांच कराते रहें.

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें