Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM भूपेश बघेल का CANDY CRUSH खेलते की फोटो वायरल…BJP ने ली चुटकी, यूजर्स ने लिए खूब मजे

October 11, 2023

CM भूपेश बघेल का CANDY CRUSH खेलते की फोटो वायरल…BJP ने ली चुटकी, यूजर्स ने लिए खूब मजे

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रायपुर के कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में मोबाइल पर गेम खेलते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मोबाइल पर CANDY CRUSH खेलते का वीडियो वायरल हुआ है जिस पर भाजपा ने भी चुटकी ली है। भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने ट्वीट किया, भूपेश जी भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कितनी भी माथापच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है, शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने की बजाए उन्होंने CANDY CRUSH खेलना उचित समझा।

वहीं भाजपा की चुटी के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा, ”पहले भाजपा को ऐतराज था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? कल एक बैठक से पहले फोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं, अब भाजपा को उस पर भी ऐतराज है। दरअसल उनको मेरे होने पर ही ऐतराज है पर यह तो छत्तीसगढ़ के लोग हैं जो तय करते हैं कि कौन रहेगा और कौन नहीं रहेगा।

बघेल ने कहा कि मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंगा, कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है, ठीक ठाक लेवल पार कर लिया हूं, वो भी जारी रहेगा बाकि रही छत्तीसगढ़ की बात तो उनको पता है कि किसे आशीर्वाद देना है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग मुख्यमंत्री के कैंडी क्रश खेलने पर मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स के सवालों की झड़ी लग गई। एक यूजर ने पूछा कि मैंने 4000 लेवल पार कर लिए हैं, आपने? एक ने लिखा कि कंटेस्ट करा लो, जिसमें सब लोग अपना कैंडी क्रश का लेवल बता देंगे, इसके जवाब में CM भूपेश बघेल ने लिखा, ”अभी तो मैं 4400 पर हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें