Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाय बोर्ड ने र्सिदयों में विनिर्माण इकाइयों को बंद करने का दिया आदेश

October 11, 2023

चाय बोर्ड ने र्सिदयों में विनिर्माण इकाइयों को बंद करने का दिया आदेश

 

कोलकाता: चाय बोर्ड ने अगले साल की पहली छमाही में बेहतर फसल के लिए उत्तर भारत में र्सिदयों में चाय उत्पादक क्षेत्रों में विनिर्माण इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया है। बोर्ड के आदेश के अनुसार दार्जिंिलग, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सभी चाय कारखानों के लिए हरी पत्तियां तोड़ने या लेने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर तय की गई है।

वहीं पश्चिम बंगाल के दुआर तथा तराई क्षेत्र और बिहार के लिए तारीख 23 दिसंबर है। दार्जिंलिंग, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कारखानों में हरी पत्ती के प्रसंस्करण की अंतिम तारीख 13 दिसंबर, जबकि तराई, दुआर और बिहार के लिए तारीख 26 दिसंबर है। आदेश में कहा गया कि दार्जिंलिंग, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के लिए छंटाई, पैंकिंग और पैक की गई चाय को अधिसूचित भंडारण क्षेत्रों में बिल मार्किंग के साथ ले जाने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर होगी।

पश्चिम बंगाल के दुआर तथा तराई क्षेत्र और बिहार में सीटीसी किस्म के लिए छह जनवरी 2024 और हरी चाय किस्मों के लिए 11 जनवरी 2024 की तारीख तय की गई है। चाय उद्योग के अनुसार विंटर डॉर्मेंसी’ (शीतकालीन प्रसुप्तावस्था) के कारण चाय बागानों का बंद किया गया है। इस अवधि में चाय की झाड़ियां बढ़ती नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें