Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब बदबू नहीं बल्कि खुशबू फैलाएगा आपका डस्टबिन, जानें कैसे

October 11, 2023

अब बदबू नहीं बल्कि खुशबू फैलाएगा आपका डस्टबिन, जानें कैसे

नींबू का छिलका: पानी में पहले 6 से 7 नींबू के छिलके को मिक्स कर उबाल लें और फिर उसे हल्का ठंडा होने दें। अब इस पानी से डस्टबिन को धो दें। इसके अलावा नींबू के छिलके को सुखाकर पाउडर बना लें। कचरा डालने से पहले 1 चम्मच नींबू के छिलके का पाउडर डाल दें, फिर इसमें कचरा डंप करें।

एसेंशयिल ऑयल: खासतौर पर किचन के डस्टबिन में खराब खाना, गीला और सूखा कचरा मिक्स होने के बाद सबसे ज्यादा स्मैल आती है। ऐसे में किचन को स्मैल फ्री कर महकाना बहुत आवश्यक होता है। इसके लिए आप रूई में एसेंशियल ऑयल लगाकर डस्टबिन में रख दें। आप देखेंगे कि कुछ देर में डस्टबिन की बदबू दूर हो जाएगी और किचन महकने लगेगा।

बेकिंग सोडा: बदबू दूर करने के लिए आप 1 कप बेकिंग सोडा डस्टबिन में डाल दें, और फिर इसमें कचरे को डंप करें। अगर डस्टबिन भर गया है और इससे बदबू आ रही है तो ऊपर से बेकिंग सोडा का छिड़काव करें और फिर 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 1 घंटे बाद आप इसे आसानी से फेंक सकती हैं।

ब्लीचिंग पाउडर: डस्टबिन की बदबू से निजात पाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर और अन्य केमिकल युक्त क्लीनर का भी उपयोग काफी कारगर होता है। इसके लिए डस्टबिन में कचरा डालने से पहले या फिर कचरे के ऊपर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर दें। एक से दो घंटों में डस्टबिन की बदबू छूमंतर हो जाएगी।

कैट लिटर: कैट लिटर मार्किट में आसानी से उपलब्ध रहता है। यह एक तरह का ड्राई प्रोडक्ट होता है, जिसे आप डस्टबिन में रख सकते हैं। कैट लिटर बदबू को सोख कर लगभग एक हफ्ते तक डस्टबिन को स्मैल फ्री रखने का काम करता है। एक हफ्ते में कैट लिटर पिघलने के बाद आप डस्टबिन खाली कर इसमें नया कैट लिटर रख सकते हैं।

ब्लीच: बाहर होने की वजह से इसमें गंदगी अधिक होती है, क्योंकि कई बार इसमें बारिश के पानी इकट्ठा हो जाते हैं और कुछ दिन बाद उसमें बदबू आने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको ब्लीच का इस्तेमाल करना चाहिए। ब्लीच के अलावा आप अन्य केमिकल युक्त क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव आप डस्टबिन के अंदर कर दें और 2 घंटे के लिए छोड़ दें। कोशिश करें कि ब्लीच का उपयोग तब करें जब डस्टबिन खाली हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें