Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का तीन दिवसीय राज्यस्तरीय धरना, कल होगी राज्य कमेटी की बैठक

October 11, 2023

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का तीन दिवसीय राज्यस्तरीय धरना, कल होगी राज्य कमेटी की बैठक

भिवानी: अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का तीन दिवसीय राज्य स्तर का धरना भिवानी लघु सचिवालय के सामने जारी है और आज बुधवार को धरने के दूसरे दिन है।दूसरे दिन ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी यूनियन के बैनर तले धरने पर एकत्रित हुए और अपनी मांगों पर चर्चा की।उनका कहना था कि आज सबसे ज्यादा सफाई कर्मचारियों को बेगार प्रथा को भुगतना पड़ रहा है।जिसके चलते वे सरकारी लाभों से वंचित हैं।

इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार से बार बार बातचीत करने के बावजूद भी उनकी मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल से उनकी फ़ाइल पेंडिंग पड़ी है जबकि सरकार से मांगों पर उनकी सहमति भी हो चुकी है।जिस कारणवश कर्मचारी धरना देने पर मजबूर हैं।उन्होंने बताया कि कल राज्य कमेटी की बैठक है उसके बाद आगामी निर्णय ग्रामीण सफाई कर्मचारी लेंगें।

वहीं उन्होंने मुख्य मांगों को गिनवाते हुए उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए नहीं तो न्यूनतम वेतन 26 हज़ार दिया जाए।इसके साथ ही 400 की आबादी पर सफाई कर्मचारी भर्ती की जाए, समाजिक सुरक्षा की गारंटी तथा पेंशन व रिटायरमेंट के लाभ दिया जाए और बेगारी प्रथा को दुरुस्त किया जाए।इस तरह की उनकी मांगें।सरकार उन्हें तुरंत लागू करे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें