Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Coal India की शाखा ने खनन ‘स्क्रैप’ से बनाई मूर्तियां

October 11, 2023

Coal India की शाखा ने खनन ‘स्क्रैप’ से बनाई मूर्तियां

 

नई दिल्ली: कोल इंडिया की शाखा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने एक विशेष अभियान के तहत खनन ‘स्क्रैप’ (अवशेष) से मूर्तियों बनाई हैं। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र में ‘स्क्रैप टू स्कल्पचर’ अभियान चलाया गया। कोयला मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, परियोजना का मकसद कोयला खदानों की ‘स्क्रैप’ सामग्री को कई रचनात्मक मूर्तियों में तब्दील करना है।

जमुना कोतमा क्षेत्र के बंकिम विहार में इन मूर्तियों को एक सार्वजनिक पार्क में प्रर्दिशत किया गया। सरकार ने स्वच्छता और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस वर्ष दो से 31 अक्टूबर तक एक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है। अभियान का एक प्रमुख घटक ‘स्क्रैप’ सामग्री का निपटान करना है। घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक है।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें