Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

LIC को बड़ा झटका, इस बड़े सरकारी विभाग ने लगाया भारी जुर्माना, जानें क्या थी वजह

October 11, 2023

LIC को बड़ा झटका, इस बड़े सरकारी विभाग ने लगाया भारी जुर्माना, जानें क्या थी वजह

 

नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के जरिए लोगों को इंश्योरेंस प्रदान की जाती है। एलआईसी के जरिए ही लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रोवाइड किया जाता है। हालांकि अब एलआईसी को बहुत बड़ा झटका लगा है। माल एवं सेवा कर (GST) प्राधिकरण ने कम टैक्स भुगतान के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) पर जुर्माना लगाया है। यह 36844 रुपये का जुर्माना है जो कि एलआईसी पर लगाया गया है।

बीमा कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एलआईसी ने शेयर बाजार को बताया कि उसे जम्मू-कश्मीर के लिए ब्याज और जुर्माने के साथ जीएसटी संग्रह के लिए एक संचार/मांग आदेश प्राप्त हुआ है। राज्य कर अधिकारी, श्रीनगर की ओर से नौ अक्टूबर, 2023 के नोटिस के अनुसार, एलआईसी ने कुछ बिलों (इन्वॉइस) पर 18 प्रतिशत के बजाय 12 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान किया।

टैक्स प्राधिकरण ने 2019-20 के लिए मांग आदेश और जुर्माना नोटिस जारी किया है। इसमें जीएसटी 10,462 रुपये, जुर्माना 20,000 रुपये और ब्याज 6,382 रुपये है. एलआईसी ने कहा कि इससे निगम की वित्तीय, परिचालन संबंधी या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें