Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक मानवाधिकार प्रशासन में लगातार सक्रिय रूप से भाग लेगा चीन:चीनी विदेश मंत्रालय

October 11, 2023

वैश्विक मानवाधिकार प्रशासन में लगातार सक्रिय रूप से भाग लेगा चीन:चीनी विदेश मंत्रालय

11 अक्तूबर को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता वांग वनपिन ने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का फिर से सदस्य चुने जाने के अवसर पर लगातार वैश्विक मानवाधिकार प्रशासन में सक्रिय रूप से भाग लेगा, विभिन्न देशों के साथ मानवाधिकारों पर व्यापक आदान-प्रदान और सहयोग करेगा, ताकि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकारों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने और मानव जाति के साझा भाग्य समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने में अधिक योगदान दिया जा सके।

10 अक्टूबर को 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2024-2026 के लिए मानवाधिकार परिषद के सदस्यों को चुनने के लिए मतदान किया और चीन फिर से सफलतापूर्वक निर्वाचित हुआ। वांग वनपिन ने संबंधित सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह छठी बार है कि चीन ने मानवाधिकार परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया है, और चीन उन देशों में से एक है जो सबसे अधिक बार निर्वाचित हुए हैं। मानवाधिकार परिषद के सदस्य के रूप में चीन का पुनः चयन पूरी तरह से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा मानवाधिकारों में चीन की विकास उपलब्धियों की पूर्ण मान्यता और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आदान-प्रदान और सहयोग में इसकी सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मुद्दे में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका की उच्च मान्यता को दर्शाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें