Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

द‍िल्ली की सड़कों पर दौड़ती रही कार, पहिए में अटका रहा ड्राइवर का शव…झकझोर देने वाला Video

October 12, 2023

द‍िल्ली की सड़कों पर दौड़ती रही कार, पहिए में अटका रहा ड्राइवर का शव…झकझोर देने वाला Video

नेशनल डेस्क: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक व्यस्त सड़क पर कार छीने जाने का विरोध करते हुए 43 वर्षीय एक टैक्सी चालक अपनी ही गाड़ी के पहिये में फंस गया और कई मीटर तक घसीटे जाने से उसकी मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर है।

 

वीडियो में एक कार चलती नजर आ रही है जिसके पिछले पहिये में फंसा एक व्यक्ति काफी दूर तक वाहन के साथ घिसटता नजर आ रहा है। चोरों ने चालक की गाड़ी छीनने की कोशिश की तो ड्राइवर ने इसका विरोध किया इस पर लुटेरों ने उसे धक्का दे दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। लेकिन ड्राइवर का पैर गाड़ी के पिछले पहिए में फंस गया और लुटेरे दिल्ली की सड़कों पर बेफिक्र उसे घसीटते रहे। कई किलोमीटर तक घसीटने के चलते ड्राइवर की मौत हो गई।

दिल्ली पुलिस बोली

दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘मंगलवार रात करीब 11:20 बजे उत्तरी वसंत कुंज थाने में एक पीसीआर कॉल आई कि एनएच 8 की सर्विस रोड के पास चोटों के साथ एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। अज्ञात शव की पहचान बिजेंदर उम्र, 43 साल निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है, जो एक टैक्सी ड्राइवर था। आईपीसी की धारा 302/201 (हत्या/अपराध का सबूत छिपाना या मिटाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें