Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस ने हासिल की बड़ी कामयाबी, DGP यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

October 12, 2023

फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस ने हासिल की बड़ी कामयाबी, DGP यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

पंजाब के जिला फिरोजपुर काउंटर इंटैलीजैंस की पुलिस ने पाकिस्तान से आई हैरोईन के साथ दो नशा तस्करों को 12 किलोग्राम हैरोईन के साथ किया गिरफ़्तार किया है। ये दोनों नशा तस्कर ज़िला तरणतारण के रेहने वाले है। और दोनों नशा तस्करों ने फ़िरोज़पुर सरहद के नज़दीक क़िले वाला चौक से गिरफ़्तार किया गया है। इन दोनों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करके आगे की कारवाई की जा रही है।

इस बात की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 किलो हेरोइन बरामद की है।इस संबंध में डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है और कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार हमारा लक्ष्य पंजाब बनाना है। नशा मुक्ति का उद्देश्य है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें