Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

JP Nadda ने बिहार के Buxar में हुए रेल हादसे पर जताया दुख

October 12, 2023

JP Nadda ने बिहार के Buxar में हुए रेल हादसे पर जताया दुख

नई दिल्ली : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के बक्सर में हुए रेल हादसे पर दुख जाहिर करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस रेल हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘बक्सर बिहार में देर रात हुई रेल दुर्घटना का समाचार अत्यंत दु:खद है। मैंने रात्रि में बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बक्सर से भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे से राहत कार्यों की जानकारी ली।‘

नड्डा ने राहत कार्यों के बारे में बताते हुए आगे कहा कि, ‘रेलवे प्रशासन तेज़ी से राहत कार्यों में लगा हुआ है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें