Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमित शाह को अपनी टिप्पणी के लिए तेलंगाना सरकार व लोगों से माफी मांगनी चाहिए : रामाराव

October 11, 2023

अमित शाह को अपनी टिप्पणी के लिए तेलंगाना सरकार व लोगों से माफी मांगनी चाहिए : रामाराव

हैदराबाद: तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपनी टिप्पणी के लिए राज्य सरकार और लोगों से माफी मांगनी चाहिए।शाह ने एक दिन पहले आदिलाबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का दावा है कि उनका राज्य देश में पहले नंबर पर है, जबकि राज्य भ्रष्टाचार के साथ ही महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध एवं किसानों की आत्महत्या की संख्या में पहले स्थान पर है।

रामाराव ने यहां एक बैठक में कहा कि केंद्र सरकार ने संसद में कहा था कि देश में किसानों की आत्महत्या के सबसे कम मामले तेलंगाना में सामने आए हैं जबकि शाह विरोधाभासी आरोप लगा रहे हैं। राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में उन्होंने सवाल किया कि युवाओं को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या बीआरएस में किसे समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने तेलंगाना के लिए किसी भी शैक्षणिक संस्थान कोकांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में एक मौका मांग रही है जैसे कि वह कोई नयी पार्टी हो। रामाराव ने आरोप लगाया कि अविभाजित आंध्र प्रदेश में लंबे समय तक सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस पानी और बिजली की भी पर्याप्त आपूíत सुनिश्चित नहीं कर सकी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें