Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

VIDEO: ‘ऐ पागल है क्या, अंदर आओ’…मुंबई की लोकल में भिड़े दो यात्री, ट्रेन से नीचे गिरते-गिरते बचा शख्स

October 12, 2023

VIDEO: ‘ऐ पागल है क्या, अंदर आओ’…मुंबई की लोकल में भिड़े दो यात्री, ट्रेन से नीचे गिरते-गिरते बचा शख्स

नेशनल डेस्क: दिल्ली मेट्रो हो या फिर मुंबई लोकल ट्रेन आए दिन यह सुर्खियों में बनी रहती है। दिल्ली मेट्रो और मुंबई लोकल ट्रेन से कभी नाचने, कभी अश्लील हरकतों तो कभी लड़ाई झगड़े से लेकर रील बनाने तक के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। मुंबई लोकल ट्रेन का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खड़े दो यात्री आपस में बुरी तरह से लड़ते नजर आ रहे हैं।

 

मुंबई मैटर्स नाम के ट्विटर अकॉउंट से वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दोनों शख्स ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े हैं। यहां दोनों में बहस और झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि दोनों में से एक शख्स दूसरे की गर्दन पकड़कर उसे दरवाजे के बाहर धक्का देने लगता है। वहीं गिर रहा शख्स किसी तरह ट्रेन में लगी ग्रिल पकड़कर खुद को बचाता है और बाकी लोग यह देखकर चिल्लाने लगते हैं- ऐ पागल है क्या.. अंदर आओ, इसके बाद फिर दोनों बहस करने लगते हैं।

 

वीडियो देखकर समझ आता कि घटना में जरा-सी चूक से दर्दनाक दुर्घटना हो सकती थी। वहीं लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि यह तो लोकल ट्रेन में रोज का हो गया है। वहीं किसी और ने लिखा- जरा सी बात में एक दूसरे की जान ही ले लोगे क्या?

 

बता दें कि लोकल ट्रेन में लड़ाई-झगड़े का यह कोई नया मामला नहीं है, इससे पहले भी महिलाएं चलती मुंबई लोकल ट्रेन में चढ़ने के लिए खतरनाक तरीके से धक्का-मुक्की करती दिखी थीं। इसके अलावा हाल में ही थप्पड़बाजी का एक मामला सामने आया था जिसमें खचाखच भरी ट्रेन में अचानक किसी बात को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गई थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें