Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरेट गांव की खड्ड में मृत मिला तेंदुआ, मौके पर पहुंचे पुलिस और वन विभाग के अधिकारी

October 12, 2023

बरेट गांव की खड्ड में मृत मिला तेंदुआ, मौके पर पहुंचे पुलिस और वन विभाग के अधिकारी

चिंतपूर्णी (अमन शर्मा) : चिंतपूर्णी विधानसभा के शीतला के पास बरेट गांव में शमशान घाट के नजदीक सुबह दस बजे के करीब एक मादा तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। जब इस तेंदुए को गांव के ही किसी व्यक्ति ने देखा तो उन्होंने तुरन्त इस बारे पुलिस को सूचना दी, जिस पर मौके पर चिंतपूर्णी पुलिस पहुंच गई। साथ ही वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

मृत तेंदुए की खबर का पता लगते ही उक्त स्थान पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मृत तेंदुए को देखने पहुंच गए। वहीं चिंतपूर्णी पुलिस के एएसआई रमेश शर्मा ने बताया कि उन्हें तेंदुए के मृत होने का समाचार मिला था, जिस पर उनकी टीम मौके पर पहुंची है और वन विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि तेंदुआ कैसे मरा है, ये अभी पता नहीं चला है तेंदुए का वन विभाग की ओर से पोर्स्टमार्टम करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें