Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर में धरने पर फिर उतरी आशा वर्कर्स, फूंका ग्रहमंत्री अमित शाह का पुतला

October 12, 2023

झज्जर में धरने पर फिर उतरी आशा वर्कर्स, फूंका ग्रहमंत्री अमित शाह का पुतला

हरियाणा: पिछले दो माह से भी ज्यादा समय से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल कर धरना प्रदर्शन कर रही जिलाभर की आशा वर्करज गुरूवार को ज्यादा आक्रोषित नजर आई। आक्रोष का मुख्य कारण गत दिवस रोहतक में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान उन्हें मांग पत्र सौंपने जा रही आशा वर्करों की गिरफ्तारी व दुव्र्यवहार को लेकर था। इस दौरान आक्रोषित आशा वर्करों ने यहां जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोषित आशा वर्करों का कहना था कि रोहतक में गृहमंत्री के दौरे के दौरान जिस तरह से आशा वर्करों के साथ दुव्र्यवहार किया गया और उन्हें बसों में भरकर सुनारिया जेल ले जाया गया वह निंदनीय है।

इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है। आशा वर्करों का कहना था कि जब आशा वर्कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए जेल भरो आंदोलन करती है तो उस दौरान सरकार के पास जेल नहीं होती। लेकिन अब जब आशा वर्कर शांतिप्रिय ढंग से आंदोलन कर अपना मांग पत्र गृहमंत्री को सौंपने जा रही थी तो उन्हें बसों में भरकर जेल भेज दिया गया। यह एक तरह से सरकार की तानाशाही है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में वह दिखा देंगी कि आशा वर्करज कतई चुप बैठने वाली नहीं है और वह अपना अधिकार लेकर रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाली 18 तारीख को उनका कार्यक्रम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के आवास का घेराव करने का है। इस दिन चौबीस घंटे के लिए सभी आशा वर्करज धनखड़ आवास के बाहर अपना महापड़ाव डालेंगी। आशा वर्करों ने सरकार को वोट की चोट देने की भी बात कही। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में सरकार के मंत्री व विधायकों को गांव और गलियों म घुसने नहीं दिया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें