Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Škoda Auto ने विशेष कीमतों और नई खूबियों के साथ लांच किए ये नए वाहन

October 12, 2023

Škoda Auto ने विशेष कीमतों और नई खूबियों के साथ लांच किए ये नए वाहन

नई दिल्ली/ नोएडाः यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी स्कोडा ऑटो इंडिया ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर अपने वाहनों की विशेष कीमतों की घोषणा के साथ ही नई खूबियों के साथ वाहन लाँच किया है। कंपनी ने आज यहां कहा कि त्योहारों के दौरान कंपनी कई सौगात लेकर आ रही है। कंपनी व्यापक पोर्टफोलियो के साथ ही, त्यौहारों की अवधि में आकर्षक कीमतों, कारों में कई नई खूबियों की पेशकश करेगी। इतना ही नही, स्कोडा ऑल-न्यू स्लाविया मैट एडिशन भी लॉन्च की गई है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar कुल्हड़ पिज्जा के बाद अब Ludhiana के इस मशहूर कपल की अश्लील वीडियो हुई लीक, पढ़ें पूरी खबर

त्योहारी सीजन के मद्देनजर कंपनी ने कुशाक और स्लाविया के लिए 10.89 लाख रुपए की शुरुआती कीमत की घोषणा की है। कुशाक और स्लाविया के उच्च-श्रेणी वाले स्टाइल वैरियेंट्स में नये फीचर हैं। नये स्लाविया मैट एडिशन में भी नई खूबियां दी गयी है। स्लाविया मैट एडिशन के ग्राहक 1.0 और 1.5 टीएसआई टबरे पेट्रोल इंजनों में से चुनाव कर सकते हैं। यह कारें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डीएसजी में आती है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Kulhad Pizza Viral Video मामले में आया नया मोड़, जानें केस से जुड़ी बड़ी अपडेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें