Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC World Cup 2023, SA vs AUS, 10th Match : विश्व कप में कंगारुओं की लगातार दूसरी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 134 रन से रौंदा

October 12, 2023

ICC World Cup 2023, SA vs AUS, 10th Match : विश्व कप में कंगारुओं की लगातार दूसरी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 134 रन से रौंदा

ICC World Cup 2023,SA vs AUS, 10th Match: वनडे विश्व कप 2023 में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से है। अफ्रीकी टीम ने पहले मैच में श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब ऑस्ट्रेलिया की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका विजय रथ जारी रखना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 311 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप 2023 के 10वें मैच में ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 311 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 106 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने 44 गेंदों में 56 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। वहीं, मिचेल स्टार्क ने 27 रन बनाए। कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए, जबकि केशव महाराज और तबरेज शम्सी को दो-दो विकेट मिले।

पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह इस विश्व कप में लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। क्विंटन डिकॉक को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह उनका आखिरी विश्व कप भी है।


Playing 11 of both the teams:-

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।


RSA 311/7 (50)

AUS 177 (40.5)  South Africa won by 134 runs

PLAYER OF THE MATCH = Quinton de Kock

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें