Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर में आज से चार दिनों तक व्यापक बारिश व बर्फबारी

October 13, 2023

कश्मीर में आज से चार दिनों तक व्यापक बारिश व बर्फबारी

श्रीनगर: मौसम विभाग ने शुक्रवार को अगले चार दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर में व्यापक बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया और किसानों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा और शाम तक बादल छा जाएंगे।

‘‘राज्­य में छिटपुट स्थानों पर रात के समय ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश/बर्फबारी की संभावना है। मौसम कार्यालय की सलाह में कहा गया है कि खराब मौसम अस्थायी रूप से परिवहन को बाधित कर सकता है, खासकर जोंजिला, मुगल रोड, सिंथनटॉप, सदनाटॉप जैसे संवेदनशील स्थानों पर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें