Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फन फैलाकर मुंबई की सैर पर निकला सांप, देखने वालों के रोंगटे हुए खड़े… देखें वीडियो

October 13, 2023

फन फैलाकर मुंबई की सैर पर निकला सांप, देखने वालों के रोंगटे हुए खड़े… देखें वीडियो

इस दुनिया हमेशा अजीबोगरीब सी बातें होती रहती हैं। सोशल मीडिया, जीव-जंतुओं से जुड़े कई वीडियो से पटा पड़ा है जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा सांप से जुड़े क्लिप देखने को मिलते हैं। इसी तरह से अब बार फिर रूह कंपाने वाली वीडियो सामने आया है। इसमें एक कोबरा को ऑटोरिक्शा के पीछे लटकते हुए देखा जा सकता है। देखने में ऐसा लग रहा है कि वो रिक्शे के छत पर पहुंचने की कोशिश में है। इस दौरान वहां कुछ ऑटो ड्राइवर भी खड़े हैं, जो सांप को ध्यान से देखक रहे हैं।

\वायरल वीडियो में बताया गया है कि ये घटना मुंबई के बदलापुर रेलवे स्टेशन की है। इस कारण बहुत से लोगों ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए ये भी लिखा है कि कोबरा, मुंबई ट्रिप पर निकला है। एक्स (X) पर वायरल क्लिप को (@ABHIKUS44168075) नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है- बदलापुर रेलवे स्टेशन के टिकट विंडो के पास। महज 30 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि कोबरा रिक्शे के पीछे से रेंगले ही ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। कुछ लोग इस लम्हे को कैमरे में कैद करने में लगे हुए हैं। अगल ही पल सांप फन फैलाकर खड़ा हो जाता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें