Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुमका : तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

October 12, 2023

दुमका : तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

दुमका: झारखंड में दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में गुरुवार को तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक, चार वर्षीय सूरज गुरुवार की दोपहर में तालाब की मेड़ से होकर अपना घर जा रहा था। इसी दौरान वह मेढ़ से फिसल कर तालाब के गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई। देर तक बच्चे के घर नहीं आने पर परिजन उसे खोजने के लिए निकलें तो देखा कि बच्चा तालाब में है। इसके बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाल कर सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए बच्चे के शव घर ले गए एवं अंतिम संस्कार कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें