Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में पिछले नौ साल में पदक विजेता खिलाड़ियों को मान-सम्मान नहीं मिला : दीपेंद्र

October 12, 2023

हरियाणा में पिछले नौ साल में पदक विजेता खिलाड़ियों को मान-सम्मान नहीं मिला : दीपेंद्र
सोनीपत:  एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में पिछले नौ साल में पदक विजेता खिलाड़ियों को मान-सम्मान नहीं मिला है।दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा की पिछली हुड्डा सरकार के समय जब भी कोई खिलाड़ी बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतकर आता था तो सरकार की तरफ से पद के साथ ही भरपूर पैसा और मान-सम्मान मिलता था।
उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार के समय ‘पदक लाओ पद पाओ’ की नीति के तहत 750 से ज्यादा खिलाड़ियों को विभिन्न पदों पर सीधे नौकरियां दी गई थीं, लेकिन पिछले नौ साल से न तो पदक विजेता खिलाड़ियों को मान-सम्मान मिला है और न ही ‘पदक लाओ, पद पाओ’ नीति के तहत सरकारी नौकरियां मिली हैं।दीपेंद्र ने घोषणा की कि अगर मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार ऐसा नहीं करती हैं तो प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर ‘पदक लाओ, पद पाओ’ नीति फिर से लागू कर पदक विजेताओं को पद, पैसा और प्रतिष्ठा दी जाएगी।वह सोनीपत के भैंसवालकलां गांव में पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें