Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Emco Elecon को कोयला खनन उपकरण की आपूर्ति का मिला ठेका 

October 13, 2023

Emco Elecon को कोयला खनन उपकरण की आपूर्ति का मिला ठेका 
नई दिल्ली: खनन मशीनरी व उपकरण विनिर्माण कंपनी ईम्को एलेकॉन (इंडिया) लिमिटेड को जेएमएस माइंनिंग प्राइवेट लिमिटेड को कोयला खनन उपकरण की आपूर्ति करने का ठेका मिला है। ईम्को एलेकॉन (इंडिया) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि अनुबंध 38.96 करोड़ रुपये का है।अनुबंध के तहत उपकरणों की आपूर्ति 27 जनवरी 2026 को या उससे पहले करनी होगी। ईम्को एलेकॉन (इंडिया) लिमिटेड भूमिगत और खुली खदानों के लिए उपकरण निर्माण तथा विपणन के व्यवसाय में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें