Bank of Maharashtra ने कर्ज पर ब्याज दर 0.1% बढ़ाई
October 13, 2023
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने चुनिंदा अवधि के लिए कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) 0.1 प्रतिशत बढ़ा दी है। बैंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बीओएम ने शेयर बाजार को बताया कि वाहन, व्यक्तिगत और आवास जैसे अधिकतर उपभेक्ता ऋणों के लिए ब्याज निर्धारित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक-वर्षीय एमसीएलआर को 8.60 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.70 प्रतिशत कर दिया गया है।
संशोधित एमसीएलआर 11 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी हो गयी है। इस बीच, बैंक ने बृहस्पतिवार से अपनी सावधि जमा दरों में 1.25 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। बैंक ने एक बयान में कहा कि ब्याज दर में वृद्धि बैंक द्वारा निर्धारित अवधि के अनुसार सावधि जमा और विशेष योजनाओं पर लागू होगी।