Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

दशहरा उत्सव में होंगी सभी तरह की व्यापारिक गतिविधियां, कहा जनता को समर्पित होगा भूतनाथ पुल

October 13, 2023

दशहरा उत्सव में होंगी सभी तरह की व्यापारिक गतिविधियां, कहा जनता को समर्पित होगा भूतनाथ पुल

जिला कुल्लू का अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव जहां 24 अक्टूबर से ढालपुर मैदान में मनाया जाएगा। तो वहीं इसकी तैयारी को लेकर भी समिति के द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। सीपीएस सुंदर ठाकुर भी तैयारी का जायजा लेने के लिए ढालपुर मैदान पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए। वहीं सीपीएस सुंदर ठाकुर ने साफ किया कि दशहरा उत्सव की शुरुआती दौर में ही सभी प्रकार की व्यापारिक गतिविधियों की जाएगी। ताकि लोगों को खरीदारी करने का मौका मिल सके। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि कुछ लोग दशहरा उत्सव को लेकर भ्रांतियां फैला रहे हैं कि यहां पर व्यापारिक गतिविधियां नहीं होगी। जो बिल्कुल भी सही नहीं है। सिर्फ जूता बाजार को बाद में स्थान दिया जाएगा। क्योंकि जूता बाजार वाली जगह पर देवी देवताओं के बैठने की जगह चिन्हित की गई है। ऐसे में देवी देवताओं के साथ आए लोगों को 7 दिनों तक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जूता बाजार 7 दिनों के बाद लगाया जाएगा। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए पहली बार ऐसा हो रहा है कि 21 अक्टूबर को ही पूरे बाजार सज जाएंगे और अंतरराष्ट्रीय दल भी 18 तारीख तक कुल्लू पहुंच जाएंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव अबकी बार एक अलग ही रंग में नजर आएगा। उन्होंने कहा कि ढालपुर मैदान में चार हाई मास्क लाइट लगाने का काम भी किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदर्शनी मैदान में बुजुर्गों को बैठने के लिए भी अलग से व्यवस्था तैयार की जा रही है। कैनोपी टेंट के माध्यम से पूरे मेला परिसर को सजाया जाएगा और प्रशासन के द्वारा प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया है। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि बीते 5 सालों से बंद पड़े भूतनाथ पुल पर भी अब हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को इस पुल को वाहनों की आबादी के लिए खोल दिया जाएगा और सरवरी में भी 1000 वाहनों की अस्थाई पार्किंग को शुरू किया जाएगा। ताकि दशहरा उत्सव के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें