Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी उद्यम द्वारा निवेश की गई बांग्लादेश की पहली केंद्रीकृत पवन ऊर्जा परियोजना बिजली पैदा करने के लिए ग्रिड से जुड़ी 

October 13, 2023

चीनी उद्यम द्वारा निवेश की गई बांग्लादेश की पहली केंद्रीकृत पवन ऊर्जा परियोजना बिजली पैदा करने के लिए ग्रिड से जुड़ी 

चीनी उद्यम द्वारा निवेश की गई बांग्लादेश की पहली केंद्रीकृत पवन ऊर्जा परियोजना यानी कॉक्स बाज़ार पवन ऊर्जा परियोजना 12 अक्तूबर को बिजली पैदा करने के लिए ग्रिड से जुड़ी। इस परियोजना का निर्माण वर्ष 2021 के सितंबर से शुरू हुआ। परियोजना के संचालन में आने के बाद वार्षिक 14 करोड़ 50 लाख किलोवाट प्रति घंटे की दर से बिजली पैदा की जाएगी। 

बांग्लादेश के बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय के वरिष्ठ स्थायी सचिव रहमान ने 12 तारीख को परियोजना प्रारंभ समारोह में भाषण देते हुए कहा कि इस परियोजना के संचालन में आने के बाद न केवल हजारों बांग्लादेशी परिवारों को हरित बिजली मिलेगी, बल्कि जीवाश्म ईंधन पर बांग्लादेश की निर्भरता भी काफी कम हो जाएगी, वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम किया जा सकेगा। उम्मीद है कि भविष्य में बांग्लादेश में ऐसी और परियोजनाएँ सामने आएंगी।

बांग्लादेश स्थित चीनी राजदूत याओ वन ने कहा कि निवेशक के रूप में चीनी कंपनियों ने पहली बार बांग्लादेश में पवन ऊर्जा की शुरुआत की, जो एक अभूतपूर्व मील का पत्थर है और जिस में नई ऊर्जा के क्षेत्र में चीन-बांग्लादेश सहयोग की नवीनतम उपलब्धियों का प्रतीक भी है। चीन स्वयं के विकास अनुभव, प्रौद्योगिकी और धन से बांग्लादेश में नई ऊर्जा के विकास का समर्थन करना और आर्थिक और सामाजिक लाभ प्राप्त करना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें