Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व ग्रैपलिंग चौंपियनशिप के प्रतिभागियों को आर्थिक मदद देगी सरकार: Sukhvinder Sukhu

October 14, 2023

विश्व ग्रैपलिंग चौंपियनशिप के प्रतिभागियों को आर्थिक मदद देगी सरकार: Sukhvinder Sukhu

शिमला: रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित होने वाली वर्ल्ड ग्रैपलिंग चौंपियनशिप-2023 के लिए सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में हिमाचल प्रदेश से चयनित 10 खिलाड़ियों की मदद के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाथ बढ़ाए हैं। हिमाचल प्रदेश ग्रैपलिंग कमेटी के महासचिव गोपाल चंद खिलाड़ियों के साथ शुक्रवार को ओक ओवर में श्री सुक्खू से इस प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करने का अनुरोध करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को उन्हें तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए और खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। यह प्रतियोगिता 17 से 20 अक्टूबर, 2023 तक मॉस्को में आयोजित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें