Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Motors 1,613 करोड़ रुपये में बेचेगी टीटीएल की 9.9% हिस्सेदारी

October 14, 2023

Tata Motors 1,613 करोड़ रुपये में बेचेगी टीटीएल की 9.9% हिस्सेदारी

 

नई दिल्ली: घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) में अपनी 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,613.7 करोड़ रुपये में टीपीजी राइज क्लाइमेट को बेचने जा रही है। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि उसने इस संबंध में एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते के तहत टीपीजी राइज क्लाइमेट को 1,613.7 करोड़ रुपये में टीटीएल की 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जाएगी। इस सौदे के तहत वाहन डिजाइन कंपनी टीटीएल का इक्विटी मूल्य 16,300 करोड़ रुपये आंका गया है। हिस्सेदारी खरीद के लिए टीपीजी राइज क्लाइमेट अग्रणी निवेशक के तौर पर सामने आई है।

ये भी पढ़ें : SRH Vs PBKS, IPL 2026: पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, शशांक की वापसी (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें