Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लैंडिंग से पहले हुआ बड़ा हादसा, एयरलिफ्ट की मदद से घायलाें काे भेजा अस्पताल

October 14, 2023

लैंडिंग से पहले हुआ बड़ा हादसा, एयरलिफ्ट की मदद से घायलाें काे भेजा अस्पताल

काठमांडूः नेपाल में मनांग एयर का एक हेलीकॉप्टर शनिवार को एक पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसका पायलट घायल हो गया। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उप निदेशक जगन्नाथ निरुला ने बताया कि एवरेस्ट आधार शिविर के पास लुकला के समीप उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर 9एन एएनजे थोड़ा पलट गया और उत्तर-पूर्वी नेपाल के लोबुचे में उतरने की कोशिश करने के दौरान उसमें आग लग गई। निरुला के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में केवल पायलट प्रकाश सेधई सवार थे, जिन्हें हादसे में चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायल पायलट को इलाज के लिए विमान से काठमांडू ले जाया गया है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः सावधान! आने वाले साल में होगी बड़ी तबाही, सामने आई डरावनी भविष्यवाणी

मनांग एयर का एक हेलीकॉप्टर जुलाई में सोलुखुंबु जिले में लिखुपाइक ग्रामीण नगरपालिका के लामजुरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई थी। कैप्टन चेत बहादुर गुरुंग और मेक्सिको के पांच नागरिकों के साथ उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर का 11 जुलाई की सुबह संपर्क टूट गया था और बाद में वह जीरी और फापलु के बीच लामजुरा में दुर्घटनाग्रस्त पाया गया था।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar कुल्हड़ पिज्जा के बाद अब Ludhiana के इस मशहूर कपल की अश्लील वीडियो हुई लीक, पढ़ें पूरी खबर

मनांग एयर काठमांडू की एक हेलीकॉप्टर सेवा कंपनी है, जिसकी स्थापना 1997 में की गई थी। यह नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण नियमन के तहत नेपाली क्षेत्र के बीच वाणिज्यिक हवाई परिवहन सेवा उपलब्ध कराती है। कंपनी को चार्टर्ड सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भी जाना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें