Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

DMK महिला सम्मेलन में आज शामिल होंगी Sonia Gandhi

October 14, 2023

DMK महिला सम्मेलन में आज शामिल होंगी Sonia Gandhi

चेन्नईः वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी शनिवार को होने वाले द्रमुक के महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। सम्मेलन, मगलिर उरीमाई मनादु, द्रमुक के दिवंगत पार्टी संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के शताब्दी समारोह का हिस्सा है। डीएमके महिला विंग की प्रमुख और सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने एक बयान में कहा कि सम्मेलन में केंद्र से महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग की जाएगी।

बैठक में सोनिया गांधी के भाग लेने को कांग्रेस और डीएमके के बीच सौहार्द का एक बड़ा संकेत माना जा रहा है और उनकी उपस्थिति सम्मेलन और इस तरह डीएमके को एक बड़ा प्रोत्साहन देगी। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के.एस. अलाइगिरी ने संवाददाताओं से कहा कि सोनिया गांधी कार्यक्रम से इतर पार्टी के सांसदों और विधायकों से भी मुलाकात कर सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें