Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रयागराज में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

October 14, 2023

प्रयागराज में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगापार झूंसी थाना क्षेत्र के छतनाग में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। झूंसी थाने के प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि छतनाग में सत्यपाल भारतीय (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गोली सत्यपाल के सिर में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सिंह के मुताबिक, पुलिस ने पूछताछ में पाया कि सत्यपाल को उसके पट्टीदार शिव कुमार उर्फ ननका भारतीय ने कथित तौर पर गोली मारी और वह घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ननका की मोटरसाइकिल पड़ी हुई पाई गई। सिंह के अनुसार, मृतक के परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें