Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

टेनिस चैंपियनशिप में शंकर और प्रिशा को फेनेस्टा ओपन का खिताब

October 14, 2023

टेनिस चैंपियनशिप में शंकर और प्रिशा को फेनेस्टा ओपन का खिताब

 

नई दिल्ली: मणिपुर के शंकर हेइसनाम और महाराष्ट्र की प्रिशा शिंदे ने शनिवार को यहां उलटफेर करते हुए 28वीं फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में अपने-अपने वर्ग के खिताब जीते। सोलहवीं वरीयता प्राप्त शंकर ने तमिलनाडु के सातवीं वरीयता प्राप्त थिरुमुरुगन वी को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराकर लड़कों के अंडर-16 वर्ग में एकल खिताब जीता।

प्रिशा ने छठी वरीयता प्राप्त आनंदिता उपाध्याय को 6-1, 6-2 से हराकर बालिका एकल अंडर-14 का खिताब अपने नाम किया। तेलंगाना की रिशिता बासिरेड्डी ने एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली की आइशी बिष्ट को 6-4, 6-3 से हराकर लड़कियों का एकल अंडर-16 खिताब जीता। लड़कों का एकल अंडर-14 का खिताब तेलंगाना के शीर्ष वरीयता प्राप्त हृतिक कटकम ने जीता। उन्होंने फाइनल में कर्नाटक के प्रकाश सर्रान को 6-4, 6-3 से हराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें