Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विकास में सुस्ती पर सीतारमण ने जताई चिंता…की इन अहम मुद्दों पर चर्चा

October 14, 2023

विकास में सुस्ती पर सीतारमण ने जताई चिंता…की इन अहम मुद्दों पर चर्चा

 

माराकेच ( मोरक्को) : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक विकास में मंदी पर चिंता जताते हुए आज कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान 7.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ भारत सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। वित्त मंत्री यहां आईएमएफ बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की नाश्ता बैठक में “नीतिगत चुनौतियों पर संवाद” विषय पर चर्चा के दौरान यह बात कही।

उन्होंने बढ़ती वैश्विक ऋण कमजोरियों और ऋण मुद्दों पर सहयोग को बढ़ावा देने तथा ऋण संकट में सदस्यों के साथ जुड़ने के लिए आईएमएफ नीति में सुधारों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने वैश्विक वित्तीय सुरक्षा में एक मजबूत, कोटा-आधारित और पर्याप्त रूप से संसाधनयुक्त आईएमएफ और संबंधित क्षमताओं के सिद्धांतों पर जलवायु कार्रवाई के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई। वित्त मंत्री इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक समुदाय की समन्वित प्रतिक्रिया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ – एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की भावना में बहुपक्षवाद को बढ़ावा देगी।

ये भी पढ़ें: पेट की दिक्कतों और तनाव से राहत देगा यह योगासन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें