Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईटीएल ने ई वी टैक्टर सहित पांच नई सीरीज लांच की

October 14, 2023

आईटीएल ने ई वी टैक्टर सहित पांच नई सीरीज लांच की

 

नई दिल्ली: टैक्टर निर्यात करने वाली सबसे बडी भारतीय कंपनी अंतरराष्ट्रीय ट्रैक्टर्स लिमिटेड (आईटीएल) शोध और विकास सहित नए संयंत्र के निर्माण पर 10 करोड़ डॉलर ( 850 करोड़ रुपए) निवेश करने की घोषणा करते हुए आज इलैक्ट्रिक टैक्टर सहित नए ट्रैक्टरों की पांच नई सीरीज लांच की। पांच नई सीरीज के लॉन्च की घोषणा करते हुए कंपनी के कार्यकारी निदेशक सुशांत सागर मित्तल ने कहा, “हमारा ग्राहकों के लिए उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले हीरो उत्पाद विकसित करने और विश्वस्तरीय ग्राहक सेवा प्रदान करने का हमारा संकल्प हमें प्रोत्साहित किया है।

हमने नई प्लांट के साथ तकनीक उन्नति में 850 करोड़ रुपये और नई ट्रैक्टर सीरीज लॉन्च करने के लिए आर एंड डी में 150 करोड़ रुपये निवेश करने का निर्णय लिया है। हमारे सभी नए ट्रैक्टर हमारे नवाचार के प्रति समर्पण और दुनिया के कृषि समुदाय के लिए समृद्धि सुनिश्चित करने के हमारे जारी संकल्प को प्रकट करते हैं।

ये भी पढ़ें: पेट की दिक्कतों और तनाव से राहत देगा यह योगासन

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें