Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी विदेश व्यापार सुधार रहा है

October 14, 2023

चीनी विदेश व्यापार सुधार रहा है

13 नवंबर को चीन सरकार से जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल की पहली तीन तिमाहियों में चीन के आयात निर्यात की कुल रकम 308 खरब युवान रही ,जिस की वृद्धि दर पिछले साल की समान अवधि से बराबर है ।उल्लेखनीय बात है कि हर तिमाही में विदेश व्यापार का आकार बढ़ता रहा ।संबंधित विशेषज्ञों की नजर में इधर कुछ महीने चीन के विदेश व्यापार में स्पष्ट सुधार का संकेत नजर आया है और व्यापारिक ढांचा भी सुधर रहा है । वैश्विक आर्थिक बहाली की कमजोरी और कई गंभीर चुनौतियों के बीच ऐसा परिणाम प्राप्त करना आसान नहीं है ।

चीनी मोटर वाहन उद्योग संघ के आंकड़ों के अनुसार इस नवंबर में चीन ने 96 हजार नयी ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया ,जो पिछले साल की समान अवधि से 92.8 प्रतिशत बढ़ा ।कई देशों में नयी ऊर्जा वाहनों की बिक्री रैंकिंग में चीन पहले स्थान पर रहता है ।इलेक्ट्रिक गाड़ी ,लिथियम बैटरी और सौर ऊर्जा बैटरी चीनी विदेश व्यापार के नये नामकार्ड बन चुक हैं ।इस साल की पहली तीन तिमाहियों में उपरोक्त तीन नये उत्पादों के निर्यात की कुल रकम 7 खऱब 98 अरब 99 करोड़ युवान रही और पिछले साल की समान अवधि से 41.7 प्रतिशत बढ़ी ,जिस ने चीन के विदेश व्यापार में नयी ऊर्जा डाली है ।

इस के साथ चीन में उच्च स्तरीय खुलेपन बढ़ने से विदेश व्यापार के लिए लाभकारी स्थिति तैयार की गयी ।वर्तमान वर्ष चीन से प्रस्तुत बेल्ट एंड रोड पहल की दसवीं वर्षगांठ है ।इस साल के पहले तीन महीनों में बेल्ट एंड रोड पर स्थित देशों के साथ चीन का आया निर्यात 143 खरब 20 अरब युवान रहा ,जो पिछले साल की समान अवधि से 3.1 प्रतिशत बढ़ा और चीन के कुल आयात निर्यात का 46.5 प्रतिशत हो गया ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें