Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

October 15, 2023

जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1542- मुगल सम्राट अकबर का जन्म।
1686- औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
1918- शिरडी के साईं बाबा ने शरीर त्यागा।
1686- बीजापुर के साथ मुग़ल शासक औरंगजेब ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1815- नेपोलियन बोनापार्ट ने शर्मनाक हार का सामना किया।
1866- कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में आग लगने से पूरा शहर तबाह हो गया।
1923- लीवर्ड द्वीप के उत्तर में उष्णकटिबंधीय तूफ़ान आया।
1924- तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक करार दिया।
1931- पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्म।
1932- टाटा समूह ने पहली एयरलाइन की शुरुआत की।
1949- त्रिपुरा राज्य को भारत में शामिल किया गया।
1951- स्वेज नहर समझौते को मिस्र की संसद ने ठुकराया।
1958- मिस्र के साथ अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने राजनीतिक संबंध तोड़े।
1961- कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का निधन।
1970- मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में अनवर सदत ने शपथ ली।
1978- पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में सोवियत संघ ने सफलतापूर्ण परमाणु परीक्षण किया।
1988- दुनिया की समुद्री यात्रा करने वाली एशिया की प्रथम महिला उज्ज्वला पाटिल ने यह कारनामा आज के दिन ही पूरा किया।
1990- सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1996- फिजी ने व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने का दावा किया।
1998- भारत की फ़ातिमा बी को ग़रीबी उन्मूलन के लिए संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से नवाजा गया।
2003- अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन तीसरा देश बना।
2006- उत्तर कोरिया को संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रतिबंधित किया।
2012- ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को मैन बुकर पुरस्कार से नवाजा गया।
2013- फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से सैंकड़ो लोगो की जान गई।
2016- एक सौ निन्यानबे देशों ने हाइड्रोफ्लोरोकार्बन को चरणबद्ध तरीके से बंद करने के लिए मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल में संशोधन किया।
2018- माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक, परोपकारी, सिएटल सीहॉक्स के मालिक पॉल एलन का निधन।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें