Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीका के सख्त निर्यात नियंत्रण से चीन के चिप आयात में आई 15% की गिरावट

October 15, 2023

अमरीका के सख्त निर्यात नियंत्रण से चीन के चिप आयात में आई 15% की गिरावट

 

हांगकांग : अमरीका के कड़े निर्यात नियंत्रणों के बीच इस साल के पहले 9 महीनों में चीन के सैमीकंडक्टर आयात में 14.6 प्रतिशत (साल-दरसाल) की गिरावट आई है। एक रिपोर्ट में कहा कि जनरल एडमिनिस्ट्रेशन आॅफ कस्टम्स द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार चीन ने जनवरी से सितंबर तक 355.9 बिलियन यूनिट इंटीग्रेटिड सर्किट (आईसी) का आयात किया, जो पिछले साल की समान अवधि में 416.7 बिलियन यूनिट से कम है।

आईसी आयात का कुल मूल्य 19.8 प्रतिशत गिरकर 252.9 अरब डॉलर हो गया। रिपोर्ट में कहा कि चीन के लिए वर्ष के आईसी आयात रुझान में पिछले कई महीनों में मामूली सुधार देखा गया है। नई आर्टीफिशियल इंटैलिजैंस (एआई) विकास परियोजनाओं को शक्ति देने के लिए उन्नत सैमीकंडक्टर्स की चीन की भारी मांग ने ग्राफिक्स प्रोसैसिंग इकाइयों (जीपीयू) के लिए तेजी से बढ़ता बाजार तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में चीन को एआई चिप्स और चिपमेकिंग टूल्स के शिपमैंट को प्रतिबंधित करने वाले अमरीकी नियमों को कड़ा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पेट की दिक्कतों और तनाव से राहत देगा यह योगासन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें