Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इराक में तुर्की के ड्रोन हमले में तीन कुर्द आतंकवादी मारे गए

October 15, 2023

इराक में तुर्की के ड्रोन हमले में तीन कुर्द आतंकवादी मारे गए

बगदाद: उत्तरी इराक में शनिवार को तुर्की के ड्रोन हमले में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के एक वरिष्ठ सदस्य और दो आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र की आतंकवाद-रोधी सेवा ने एक बयान में दी।बयान के अनुसार, वे स्थानीय समयानुसार शाम 5:30 बजे मारे गए जब तुर्की के एक ड्रोन ने दुहोक प्रांत के अमेदी शहर के पास एक सड़क पर उनके वाहन पर हमला किया।

तुर्की सेना अक्सर पीकेके के खिलाफ उत्तरी इराक में जमीनी अभियान, हवाई हमले और तोपखाने की बमबारी करती है, विशेष रूप से कांदिल पर्वत में, जो समूह का मुख्य आधार है। गौरतलब है कि पीकेके को तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने एक आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है जो तीन दशकों से ज्यादा समय से तुर्की सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें