Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल आने पर बेटी सीमा का किया जाएगा हार्दिक अभिनंदन: मदन भरमौरी

October 15, 2023

हिमाचल आने पर बेटी सीमा का किया जाएगा हार्दिक अभिनंदन: मदन भरमौरी

 

नूरपुर( पंकज कौशल): राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 10 हजार मीटर दोड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर बेटी सीमा ने चमकाया नाम हिमाचल प्रदेश व जिला चंबा का नाम यह बात अखिल भारतीय गद्दी जनजातीय विकास समिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन भरमौरी ने कही उन्होंने कहा कि हौसले की उड़ान हैं बेटियां, प्रदेश की शान हैं बेटियां। उन्होंने कहा प्रदेश की यह बेटी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

हम इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के एक छोटे से गांव रेटा की एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली उड़नपरी सीमा ने एक बार फिर राष्ट्र स्तर पर चम्बा का नाम रोशन किया है। 11 से 15 अक्तूबर तक बैंगलोर कर्नाटका के श्री कंटीरावा आउटडॉर स्टेडियम में आयोजित 62वीं राष्ट्रीय ऑपन एथलैटिक्स चैंपियनशिप 2023 की प्रतियोगिता में 10 हजार मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

बताते चलें कि इससे पहले भी सीमा कई राष्ट्रीय,व अंतर्राष्ट्रीय पदक हासिल कर चुकी है । सीमा वर्तमान में राष्ट्रीय एथलैटिक्स शिविर बैंगलुरु में प्रशिक्षण ले रही है । इसका लक्ष्य है 2024 के पैरिस ओलम्पिक, आगे की तैयारी के लिए वह नवबंर के बाद भारतीय एथलैटिक्स महासंघ द्वारा आयोजित विदेशी शिविर में जा रही है।

देवभूमि हिमाचल के चम्बा की बेटी सीमा ने बेंगलुरु में अयोजित 62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलैटिक्स चैंपियनशिप में 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। मदनभरमौरी ने बताया कि हिमाचल आने पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें