Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेंदुलकर ने ट्वीट कर शोएब अख्तर की करी गजब बेइज्जती, जिससे शोएब हुए शर्मसार

October 15, 2023

तेंदुलकर ने ट्वीट कर शोएब अख्तर की करी गजब बेइज्जती, जिससे शोएब हुए शर्मसार

भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी टूर्नामेंट में, किसी भी मैदान पर मुकाबला हो तो वह लाजवाब ही होता है। फिर अगर आईसीसी वर्ल्ड कप का मंच हो तो फिर ये रोमांच 2 गुना नहीं बल्कि 4 गुना बढ़ जाता है. अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ऐसा ही कुछ शनिवार 14 अक्टूबर को देखने को मिला, जब ये दोनों टीम आमने-सामने थीं. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज पेसर शोएब अख्तर भी मैच से पहले अपनी टीम के लिए क्रिकेट के भगवान यानि सचिन को टारगेट करते नजर आए थे। लेकिन अब मास्टर ब्लास्टर ने उन्हें ठंडा कर दिया है. जिससे शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए।

शोएब अख्तर अक्सर पाकिस्तानी टीम के तारीफों के पुल बांधते नजर आते हैं. भारत-पाक के बीच हाईवोल्टेज मैच से पहले भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया. पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पुरानी इमेज पोस्ट की, जिसमें वे सचिन तेंदुलकर का विकेट लेकर जश्न मनाते नजर आ रहे थे. इस इमेज के साथ उन्होंने लिखा था, ‘कल कुछ ऐसा करना है तो ठंड रख’. उनका आत्मविश्वास टीम को लेकर सातवें आसमान पर था. सचिन मुकाबले के खत्म होने तक उनकी इस पोस्ट का जवाब देने का इंतजार किया. इधर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंद दिया, उधर सचिन ने शोएब अख्तर को रोंद दिया जिससे शोएब अख्तर शर्मसार हो गए।

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे दोस्त, मैंने आपकी राय फॉलो की और सबकुछ बिल्कुल ठंडा रखा.’ मास्टर ब्लास्टर का सीधा इशारा पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर था. इसका बचाव करते हुए हुए शोएब अख्तर ने लिखा, ‘मेरे दोस्त, आप इस खेल की शोभा बढ़ाने वाले सर्वकालिक महान खिलाड़ी और इसके सबसे बड़े राजदूत हैं। अख्तर ने फिर कहा, ‘असल में मैं एक अभियान कर रहा हूं- ठंड रख. ये सब सचिन भाई ही कर सकते हैं। मैं रिप्लाई करता हूं उनको लेकिन टेक्स्ट मैसेज में, ऐसे ट्विटर पर कुछ नहीं लिखूंगा.’ हमारा दोस्ताना मजाक निश्चित रूप से इसे नहीं बदलेगा.’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें