Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नया रूम हीटर लेने से पहले रखें इन खास बातों का ध्यान…नहीं तो हो जाएंगे पैसे बर्बाद

October 16, 2023

नया रूम हीटर लेने से पहले रखें इन खास बातों का ध्यान…नहीं तो हो जाएंगे पैसे बर्बाद

 

नई दिल्ली : सर्दी के मौसम की शुरुआत हो गई है। ऐसे में पहले से तैयारी कर लेने में ही समझदारी है। हीटर खरीदना है तो कुछ चीज़ों को ध्यान में रखना बहुत ज़रूरी होता है। ज़रूरी है कि आप भी नया रूम हीटर लेने से पहले कुछ चीज़ों का खास ख्याल रखें।आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखने पर आपके पैसे बर्बाद होने से बच जाएंगे. किसी भी हीटर को खरीदने से पहले तो ये देखना होगा कि आपका बजट कितना है और आप कितना खर्च कर सकते हैं।

Fan Heater: फैन हीटर में कॉयल बंद होता है और पंखे द्वारा गर्मी ट्रांसफर की जाती है। ये हीटर कई हीट सेटिंग्स, फैन स्पीड और कट-ऑफ फंक्शन के साथ आते हैं।

Oil heater: ऑयल हीटर शायद सबसे अच्छे हीटर कहलाते हैं। ये बाकी दो हीटर के मुकाबले में थोड़े महंगे होते हैं. हालांकि, वे स्लो हैं लेकिन बड़े साइज़ के कमरे को गर्म कर सकते हैं।

Halogen heater: हैलोजन हीटर वह होते हैं जो कुछ मामलों में कई खुले हीटिंग रॉड या कॉइल के साथ आते हैं। ये हीटर आमतौर पर गर्मी को धीरे-धीरे ट्रांसफर करते हैं और यही बात उन्हें केवल छोटे साइज़ के कमरों के लिए उपयुक्त बनाती है। इसके अलावा ये किफायती दाम पर आते हैं और थोड़ी कम बिजली की खपत करते हैं।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें