Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपराज्यपाल ने बांदीपोरा में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

October 16, 2023

उपराज्यपाल ने बांदीपोरा में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

जम्मू: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज बांदीपोरा में 73 करोड़ रु पए से अधिक की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि आज नागरिकों को समर्पित बिजली, सड़क और पुल और जल आपूर्ति योजनाओं से संबंधित परियोजनाएं दूर-दराज के क्षेत्रों में अधिक प्रतिस्पर्धी माहौल बनाएगी जिससे समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों, किसान परिवारों के बड़े हिस्से को लाभ और सुधार होगा व लोगों की क्षमताएं बढ़ेगी।

उन्होंने अधिकारियों को जिले में चल रहे विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। मिनी सचिवालय में उप-राज्यपाल ने पीएमएवाई-जी के भूमिहीन लाभार्थियों को भूमि आवंटन आदेश और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मंजूरी पत्र सौंपे। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का भी अवलोकन किया।

उप-राज्यपाल द्वारा उद्घाटन की गई 68.28 करोड़ रु पए की परियोजनाओं में बांदीपोरा ग्रिड से राजदान टॉप तक बांदीपोरा-गुरेज़ लाइन शामिल है, शाहगुंड में 6.3एमवीए 33/11केवी रिसीविंग स्टेशन, सड़क एमआरएल44-टी01 किमी 60 से कंजालवान बागतोर, एल047-इज़मर्ग से जलिन्दोरा और पुराना तुलैल से गुरेज घाटी में डांगीथल तक,सतनी नाले पर पुराना तुलैल पर 1,330 स्पैन ट्रस्ड गर्डर ब्रिज, गुरेज़ में अचूरा बाईपास रोड पर 1,340 मीटर स्पैन पुल, पातुशाय डिग्री कालेज, कुनान बाबा गुंड और अशम ज़ूनिपोरा में जल आपूर्ति योजनाएं भी शामिल है।

उप-राज्यपाल ने गुलशन चौक बांदीपोरा में 5 करोड़ की लागत से बनने वाली मल्टी लेवल कार पार्किंग की आधारशिला रखी। उन्होंने जिला बांदीपोरा की कॉफी टेबल बुक, वुलर भेड़ डेयरी और पशुपालन विभाग, बांदीपोरा की वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 सहित विभिन्न प्रकाशन भी जारी किए। अब्दुल गनी भटट् अध्यक्ष, जिला विकास परिषद बांदीपोरा, डा. अरु ण कुमार मेहता, मुख्य सचिव, विजय कुमार, एडीजीपी कश्मीर, सरमद हफीज, सचिव, युवा सेवा एवं खेल विभाग, कश्मीर संभाग के मंडलायुक्त विजय बिधूड़ी और वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें